कटिहार, अप्रैल 27 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के दर्जनों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को नौकरी देने के नाम पर फाइल लंबित रखे जाने से खिलाड़ियों के बीच गहरा आक्रोश व्याप्त है। खिलाड़ियों का आरोप है कि उनकी नियुक्ति से संबंधित फाइल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महा निदेशक रविन्द्र शंकरण के स्तर पर लंबे समय से प्रक्रियाधीन है। जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है। इस मुद्दे को लेकर खिलाड़ियों ने मुख्य पार्षद सह भाजपा नेत्री बबिता कुमारी यादव को एक आवेदन सौंपा। आवेदन देने वालों में अभय कुमार मिश्रा, सनोज कुमार यादव, विकास यादव, सुभाष कुमार यादव, अभिषेक कुमार, रितु कुमार सहित कई अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- खेल परिषद उपाध्यक्ष हेमराज ने स्पोर्ट्स हॉस्टल का निरीक्षण किया खिलाड़ियों ने अपने आवेदन में बताया कि वे ...