बदायूं, सितम्बर 24 -- बदायूं, संवाददाता। नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति दस्तावेज देने और रकम वापस मांगने पर गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने में सीओ सिटी से शिकायत की। सीओ सिटी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

शिकायत का विवरण उसहैत थाना क्षेत्र के दलेलनगर गांव के अरुण कुमार ने सीओ सिटी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 8 अप्रैल 2022 को सिसौरा गांव, थाना उसावां, बदायूं के अजय रतन पुत्र स्वर्गीय जगराम सिंह ने नगर निगम सहारनपुर में क्लर्क की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। अजय ने अपर नगर आयुक्त सहारनपुर संजय कुमार से अच्छे संबंध होने की बात कही और दोनों की मुलाकात कराई। छह लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। अरुण ने 25 हजार रुपये नगद, 16 अप्रैल को 20 हजार रुपये नकद व पांच हजार रु...