गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। झंगहा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुरा निवासी चंद्रशेखर राजभर के रूप में हुई। आरोपी ने एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर 5,45,000 रुपये ठगने और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया था। पुलिस ने दर्ज केस में आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...