गाज़ियाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद। घर बैठे नौकरी करने का झांसा देकर 4.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। नीमका निवासी पीड़ित ने बताया कि जुलाई 2024 में उसे मोबाइल पर काम का संदेश मिला। इसके बाद उसे दूसरे माध्यम से जोड़कर कार्य दिए गए और अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराए गए। कुछ समय बाद उससे और रकम मांगने पर उसे ठगी का पता चला।शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी शिवम डबागर ने अपना खाता ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया था। उसके खाते में ठगी की रकम का कुछ हिस्सा भी आया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने लोगों से अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.