सिमडेगा, सितम्बर 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नौकरी दिलाने और विभिन्न पदों पर नियुक्ति का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले संगठित रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साथ ही रैकेट के कथित सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कुरडेग खिंडा सेमरटोली निवासी अशोक साय, बिहार के मुजफफरपुर मिथनपुरा निवासी ओम प्रकाश, टी टांगर कर्रामुंडा निवासी एनिस केरकेट्टा, टी टांगर पंडरीपानी निवासी सरोज केरकेट्टा, रांची जिला के गोंदा हातमा निवासी गोरैती केरकेट्टा और बिहार के सीतामढ़ी मेसोलगेट निवासी कुन्दन शर्मा शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का आपराधिक इतिहास भी रहा है। गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बताया कि शुरुआती जांच में करीब पांच से छह करोड़ रुप...