सोनभद्र, अप्रैल 1 -- शक्तिनगर। एनसीएल परियोजनाओं में संविदा ऑपरेटर की भर्ती के नाम पर लाखों रुपए की अवैध वसूली के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कमलनयन दुबे ने बताया कि बस स्टैंड निवासी एक व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा दे लगभग 30 लोगों से लाखों रुपये उगाही की शिकायत मिली है। पीड़ित बीना निवासी कृष्णा कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कि तो फिलहाल कई लोगों को चूना लगाने की बात सामने आयी है। आरोपी से लोगों का पैसा वापस कराया जा रहा है। सिंडिकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। स्थानीय लोगों से कहा है कि कोई भी नौकरी के झांसे में आकर किसी को पैसे न दे तथा तत्काल पुलिस को सूचित करें। पीड़ितों का कहना है कि दिल्ली क्षेत्र की एक निजी कंपनी को एनसी...