जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- जमशेदपुर के रहने वाले 23 वर्षीय मोहम्मद फिरोज म्यांमार की केके कंपनी नामक फर्जी फर्म के जरिए नौकरी का झांसा खाने के बाद म्यांमार में फंसे थे। म्यांमार की सेना की कार्रवाई के दौरान वे किसी तरह बचकर अब थाईलैंड में फंसे हैं, जबकि उनका परिवार उनकी सलामती की दुआओं में दिन-रात लगा हुआ है। मानगो निवासी फिरोज के बड़े भाई मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि उनका छोटा भाई नौकरी के लिए थाईलैंड गया था। वहां पहुंचकर उसे नौकरी का झांसा देकर म्यांमार ले जाया गया। बाद में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क साइबर फ्रॉड के धंधे में लिप्त था। म्यांमार की सेना ने जब उस इलाके में छापा मारा, तो सभी को हिरासत में ले लिया गया। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि फिरोज को अवैध रास्ते से म्यांमार ले जाया गया था। फिरदौस ने बताया कि फिरोज को एक तथाकथित इंटरव्यू के...