लखनऊ, सितम्बर 28 -- UP News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने युवाओं से जॉब की बजाय गाड़ी चलाने की नसीहत दी। उन्होंने तर्क दिया कि नौकरी दूसरी की करोगे तो अपने बच्चों के पास 2 घंटे बैठ भी नहीं पाओगे। फिलहाल ब्रजेश पाठक का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं विपक्ष इसे लेकर उन पर निशाना साध रही है। दरअसल, 23 सितंबर को राजधानी लखनऊ में भारत टैक्सी कैब सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस दौरान मंच से ब्रजेश पाठक ने लोगों को स्वरोजगार की बता कही। उन्होंने कहा, 'नौकरी के चक्कर में मत पड़ो। अपना चार घंटा चलाओ, दोपहर में अपने लड़का बच्चों की संग रहो। नौकरी दूसरे की करोगे तो बच्चों के पास 2 घंटे बैठ पाओगे? आख...