नौकरी की मांग को लेकर वेदांता ईएसएल गेट पर भूख हड़ताल जारी
बोकारो, जून 25 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में जमीन देने वाले रैयतों द्वारा नौकरी की मांग को लेकर मोदीडीह स्थित ब्रिज गेट के पास शुरू किया गया आंदोलन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उनके आंदोलन का समर्थन किया।
भूख हड़ताल और आरोप भूख हड़ताल पर बैठे सूरज शर्मा और शंकर शर्मा का आरोप है कि उन्होंने कंपनी को अपनी जमीन दी थी, लेकिन अब उन्हें रोजगार से वंचित किया जा रहा है। सूरज शर्मा ने बताया कि प्लांट के लिए अधिग्रहित 107 एकड़ जमीन में उनका भी हिस्सा था। इसके एवज में उन्हें जनवरी 2017 में नौकरी दी गई थी, लेकिन वर्ष 2020 में एक आंदोलन से जुड़े मामले में बिना किसी दोष के उन्हें हटा दिया गया। बाद में अप्रैल 2022 में पुनः बहाल किया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.