भदोही, फरवरी 28 -- भदोही, संवाददाता। नौकरी की मांग को लेकर अधेड़ शुक्रवार को मुख्यालय स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का आलम रहा। अफसरों के समझाने के बाद अधेड़ नीचे उतरा। भदोही कोतवाली के करियांव बाजार, मोढ़ पूरेदयालपुर गांव निवासी 55 वर्षीय पंधारी कन्नौजिया ने वर्ष 2008 में निकली सफाईकर्मी पद के भर्ती को आवेदन किया था। 18 वर्षों से अन्य आवेदकों की तरह वे भी आंदोलन और नौकरी की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार दोपहर में वह जिला मुख्यालय नजारत, कोषागार कार्यालय स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गए। कुछ देर बाद जब लोगों की नजर उन पर पड़ी तो वहां पर भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्या, एसडीएम शिव प्रकाश यादव और ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस अधेड़ को...