जौनपुर, अप्रैल 28 -- जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी घर से निकली दो बहनों को पुलिस ने सोमवार को जफराबाद रेलवे स्टेशन के पास बरामद कर लिया। उक्त गांव की दो बहनें शनिवार को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई थीं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब दोनों का पता नहीं चला तो रविवार को पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने दोनों बहनों को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नौकरी करने के इरादे से घर से निकली थीं। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया। दोनों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...