इटावा औरैया, अगस्त 4 -- जसवंतनगर। स्वास्थ्य विभाग और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 6.60 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर तक तैयार कर पीड़ित को इलाहाबाद भेज दिया, जहां संबंधित विभाग ने दस्तावेज को फर्जी करार दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत की जानकारी थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि रेलमंडी नई बस्ती निवासी कृष्णकांत ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। पीड़ित का आरोप है कि उनके परिचित उपेंद्र कुमार निवासी रेलमंडी नई बस्ती ने वर्ष 2020 से पहले स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसके लिए करीब 6.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। आरोप है कि विभिन्न तिथियों में ऑनलाइन व अन्य माध...