नौकरी का झांसा देकर होटल मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
नोएडा, जून 15 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। नौकरी की तलाश कर रही एक युवती को होटल में साक्षात्कार के बहाने बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि होटल ऑक्सीजन इन के मालिक ने प्रॉपर्टी मैनेजर की नौकरी का झांसा देकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। होटल के सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-49 निवासी युवती ने बताया कि वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान उसे ओएलएक्स पर होटल उद्योग में प्रॉपर्टी मैनेजर पद की नौकरी दिखाई दी। संपर्क करने पर उसे कमल उर्फ कुणाल का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.