रुद्रपुर, फरवरी 11 -- सितारगंज, संवाददाता। शक्तिफार्म क्षेत्र में नौकरी और शादी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शक्तिफार्म निवासी एक युवक और उसके परिचित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र निवासी एक युवती की मुलाकात बैकुंठपुर, शक्तिफार्म निवासी अविनाश विश्वास से हुई थी। आरोप है कि अविनाश ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर 18 अप्रैल 2024 को उसे रुद्रपुर के एक होटल में स्टाफ से मिलाने के बहाने बुलाया, जहां नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो खींच लीं। इसके बाद शादी और नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि अविनाश ने यह बात अपने परिचित विपिन गाइन निवासी गुरुग्राम, शक्तिफार्म को बताई। 31 मार्च 2025 को विपिन ...