निज संवाददाता, मई 18 -- रोजगार की तलाश में म्यांमार गए कुशीनगर के दो युवकों समेत तीन भारतीय युवक वहां फंस गए हैं। युवकों ने चोरी-छिपे वहां से वीडियो जारी कर भारत सरकार और स्थानीय प्रशासन से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगाई है। वीडियो में युवकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर म्यांमार बुलाया गया और बाद में एक ऐसी कंपनी में भेज दिया गया, जहां ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराध से जुड़े काम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। पडरौना नगरपालिका के महाराणा प्रताप नगर निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी ने वीडियो जारी कर बताया है कि उसको म्यांमार के रंगून स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम दिलाने का भरोसा दिया गया था।नौकरी का झांसा देकर साइबर क्राइम में धकेला युवक के अनुसार उसे ऑफर लेटर और वीजा भी उपलब्ध कराया गया। उसके साथ बिहार निवासी अनुरंजन व प...