बगहा, अगस्त 14 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों के शोषण का मामला सामने आया है। डायल-112 पर मिली सूचना के बाद नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ युवतियों को सुरक्षित बरामद किया और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर मझरिया निवासी मिस्टर बैठा उर्फ आजाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को सूचना मिली थी कि कुछ युवतियों को मॉल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया गया है और उनके साथ जबरन गलत कार्य कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और आठों युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, दो अपहृत बरामदअधिकारी की गिरफ्तारी प्रारंभिक...