फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद। नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर कादरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला इस समय फतेहगढ़ कोतवाली के एक मोहल्ले में रह रही है। उसने शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सनोज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इसके द्वारा नौकरी व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि जो शिकायत मिली उस पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...