नौकरी का झांसा देकर बिहार में बंधक बनाकर दो लाख की फिरौती का आरोप
संतकबीरनगर, जुलाई 12 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के पीड़िया बाजार निवासिनी एक महिला ने थाने में तहरीर दिया है। आरोप है कि उसके पति को नौकरी देने के नाम पर बिहार बुलाया गया। बंधक बनाकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। महुली थाना क्षेत्र के पीड़िया बाजार निवासी कमलेश देवी पत्नी सरजू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह जुलाई को उनके पति सरजू के मोबाइल पर एक महिला और एक पुरुष का फोन आया। दोनों ने बिहार में अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें बुलाया। भरोसा कर सरजू बिहार चले गए। पीड़िता का आरोप है कि 09 जुलाई को सरजू ने घर फोन कर बताया कि उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया है। आरोपियों ने उनकी रिहाई के बदले दो लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पीड़िता ने तहरीर के साथ आरोपिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.