लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक ने पहले नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर संबंध तोड़ने पर उसकी अश्लील फोटो और निजी मैसेज वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णानगर के भोलाखेड़ा निवासी युवती के मुताबिक सुशील सिंह नामक युवक ने पहले उसे काम दिलाने का झांसा देकर संपर्क किया। धीरे-धीरे उसने दोस्ती बढ़ाई और प्यार का भरोसा दिलाया। आरोप है कि सुशील अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने की झूठी कहानियां सुनाकर सहानुभूति बटोरता रहा जिससे युवती उसकी बातों में आ गई और दोनों के बीच बातचीत व मैसेज का सिलसिला शुरू...