आगरा, फरवरी 8 -- सिकंदरा क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से एक लाख रुपये ठग लिए गए। बाद में केवल 40 हजार रुपये लौटाए गए। शेष रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। धर्मपुर गांव निवासी विजयपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पहले उनकी मुलाकात अरतौनी निवासी अमित सिंह से हुई थी। उसने खुद को बड़ा किसान नेता बताते हुए परिवहन विभाग में संविदा परिचालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने एक पद के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर पीड़ित ने अपने रिश्तेदार तरुणवीर और रंजीत की नियुक्ति के नाम पर कुल एक लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि न तो नौकरी लगी और न ही पूरी रकम वापस मिली। आरोपी ने केवल 40 हजार रुपये लौटाए और बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया। दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.