वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को रिंग रोड के समीप से गिरफ्तार किया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। भाई के अनुसार करीब चार माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहांव गोसाईंपुर के पवन कुमार राय से उसकी बहन की पहचान हुई थी। पवन ने खुद को पांडेयपुर स्थित मंगलम लेडीज च्वाइस शोरूम का प्रबंधक बताते हुए 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर युवती आरोपी के संपर्क में आई। आरोप है कि एक अगस्त को आरोपी युवती को प्रशिक्षण के लिए उत्तराखंड के रामनगर ले गया। उसने घरवालों को इसकी जानकारी नहीं देने को कहा। वहां आरोपी युवती को कंपनी के कार्यालय के बजाय अपने दोस्त के घर ले गया औ...