नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नौकरीपेशा लोगों के बीच लोकप्रिय पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, इस स्कीम के निवेशकों के लिए हर महीने की 5 तारीख काफी अहम है। इस तारीख तक आपने PPF अकाउंट में पैसे जमा कर दिए तो उस महीने का ब्याज का फायदा आपको मिलेगा। अगर आप यह समय सीमा चूक जाते हैं तो उस महीने का ब्याज नहीं मिलेगा। कहने का मतलब है कि हर महीने की 5 तारीख से पहले PPF अकाउंट में निवेश करने से आपको अपना रिटर्न ज्यादा से ज्याद करने में मदद मिलती है।कितनी है ब्याज दर? आपके PPF अकाउंट में जमा पैसे पर 7.1% ब्याज मिलता है। सरकार हर साल ब्याज दर तय करती है और 31 मार्च को इसे आपके अकाउंट में जोड़ देती है लेकिन इसकी गणना हर महीने की जाती है। अगर आप हर महीने की 5 तारीख से पहले अपने PPF अकाउंट में निवेश करते ...