नौकरी आउटसोर्स करने से कंपनी से कमीशन मिलता है, अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा आरोप
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में 20 से ज्यादा पेपर लीक हुए। ये पेपर लीक जानबूझकर कराए गए जिससे कि आउससोर्सिंग को बढ़ावा दे सकें और सरकारी नौकरी न देनी पड़े। आउटसोर्स में कमीशन कंपनी से सीधे मिल जाएगा। सरकारी नौकरी होगी तो बजट से कमीशन नहीं ले पाएंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी ने पहली बार ऑडिट करके पता लगाया था कि यूपी के एक-एक विभाग में आरक्षण की लूट हुई है। एक-एक विभाग में सरकारी नौकरियों में पीडीए समाज के साथ धोखा हुआ। उनका हक, अधिकार छीना गया। हमने बकायदा एक ऑडिट और किताब जारी की थी, जो सबको दिया है। 11 हजार पदों की लूट हो गई। हमने यह भी कहा कि किसी भी एक पन्ने का सरकार जवाब दे दे लेकिन सरकार ने एक भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.