मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की जांच में एक और खुलासा हुआ है। बीआरएबीयू के संबद्ध कॉलेज में काम करने वाले तीन अभ्यर्थियों को अनुभव प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। जिस वक्त का अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उस समय अभ्यर्थी एक अंगीभूत कॉलेज में अतिथि शिक्षक के तौर पर पढ़ा रहा था। सूत्रों का कहना है कि यह एक तरह का फर्जीवाड़ा है। जिस समय अनुभव प्रमाणपत्र जारी किया गया, उस समय विवि प्रशासन को इसकी जांच करनी थी, लेकिन विवि प्रशासन ने भी इसकी जांच नहीं की और अनुभव प्रमाणपत्र को सही ठहराते हुए आयोग को अनुशंसित कर दिया। बीआरएबीयू में वर्ष 2020 से अबतक के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। विवि ने इसके लिए एक कमेटी बनायी है। इसके अलावा हाल में नियुक्त हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.