नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Sundar Pichai India AI Summit: भारत में काम और करियर की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब नौकरी सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि नए जमाने की तकनीकी समझ से तय होगी। इसी बदलाव को गति देने के लिए सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक वैश्विक तकनीकी सम्मेलन में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि गूगल भारत में एआई आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नया प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा, जिसका मकसद लोगों को अपने काम में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सिखाना है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दुनिया भर में कंपनियां पारंपरिक नौकरियों को तकनीक के साथ जोड़ रही हैं। अब दफ्तरों में केवल मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से काम करने की मांग बढ़ रही है। इस नए कोर्स के जरिए युवाओं, नौकरीपेशा लोगों और उद्यमियों को य...