अलीगढ़, नवम्बर 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ओहद रेजीडेंसी में पैथोलॉजिस्ट के फ्लैट से चोरी किसी और ने नहीं बल्कि नौकरानी ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। दोनों से चोरी किए गए जेवरात और नगदी बरामद हुई है। ओहद रेजीडेंसी स्थित प्लैट नंबर 303 निवासी डा.मोहम्मद वासिफ दिल्ली के एक अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट हैं। यहां उनकी पत्नी इरम सिद्दीकी बेटी के साथ रहती हैं। बीते 16 नवंबर को वह बेटी के साथ पैतृक गांव आजमगढ़ गई थीं। तभी चोर फ्लैट के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए थे। इरम ने नौकरानी पर चोरी का संदेह जताया था। पुलिस ने मंगलवार को नौकरानी मुस्कान को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो सच उगल दिया। उसने बताया कि प्रेमी के साथ मिलकर जेवर व नगदी चोरी किए थे। इस पर पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.