जमशेदपुर, मई 31 -- सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी इलाके में एक दुकान में काम करने वाली युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास के आरोपी दुकान संचालक संजय अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार उसने हर बार आरोपी की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और जातिसूचक गालियां भी दीं। इतना ही नहीं, दुकान मालिक की बात नहीं मानने पर 29 मई की रात उसके साथ गाली-गलौज कर उसे काम से निकाल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...