चतरा, फरवरी 16 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सिसय की करिश्मा की पटना में हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार महिला मनीषा कुमारी तथा ड्राइवर सुजीत दास को कड़ी पुछताछ के बाद सोमवार को चतरा पुलिस ने जेल भेज दिया गया। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया है। बताते चलें कि 14 फरवरी को पटना से एक कार में सिसय की बेटी का शव घर की मालकिन स्वयं गांव लायी थी। यह कहकर कि ठंड लगने से उसकी मौत हो गयी।जहां ग्रामीण और परिजनो के सहयोग से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुत्रो के अनुसार गिरफ्तार महिला थाना में रहने के दौरान भी कभी नर्वस नहीं दिखी। नीचे के अधिकारी कुछ पुछताछ करते तो वह कहती रही कि डीएसपी स्तर के अधिकारी से नीचे हम बात नहीं करते। बताया गया कि गिरफ्तार महिला का पति चतरा जिले के सिमरिया के एक स्कूल के टीचर हैं। बहरहाल शव का पोस्ट...