अररिया, जून 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार बोर्ड ने नौंवी और 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा की तिथि और प्रोग्राम जारी कर दिया है। यूएचएस कमलदाहा के प्रधानाध्यापक तारानन्द चौधरी ने बताया कि नौंवी व दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा एक से तीन जुलाई तक होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर पौने एक बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम सबा पांच बजे तक होगी। सभी पाली में 15 मिनट प्रश्नों को पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- नौंवी व 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा एक से तीन जुलाई तक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...