मेरठ, अप्रैल 3 -- इसी सत्र से कक्षा नौ एवं दसवीं के पाठ्यक्रम एवं पुस्तकों में हो रहे बदलाव बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होंगे। नौंवी के गणित-विज्ञान विषय में अब स्टैंडर्ड मैथ्स, स्टैंडर्ड साइंस के साथ-साथ एडवांस मैथ्स, एडवांस साइंस वैकल्पिक विषय के रूप में जुड़ने जा रहे हैं। जल्द ही नया पाठ्यक्रम सीबीएसई की अकादमिक पोर्टल पर लाइव हो जाएगा। स्कूल यह सिलेबस डाउनलोड कर शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे। केएल इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसीपल और सीबीएसई के शहर समन्व्यक सुधांशु शेखर ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। शेखर के अनुसार कक्षा नौ के लिए नई एनसीईआरटी पुस्तकों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इन पुस्तकों में विषय-वस्तु को अधिक सरल, संक्षिप्त एवं जीवन से जुड़ा बनाया गया है। प्रिंसीपल के अनुसार यदि नौंवी में छात्र एड...