शामली, फरवरी 2 -- क्षेत्र के बलवन्ती देवी कन्या इंटर कॉलेज, सिकंदरपुर की होनहार छात्रा अन्विसा पुत्री पंकज चौहान, निवासी नौनांगली ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर झिंझाना सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। शनिवार को गाजियाबाद में आयोजित आर्म्स रेसलिंग स्टेट चैंपियनशिप में अन्विसा ने अपने आयु वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने के साथ-साथ सभी आयु वर्गों की चैंपियनशिप अपने नाम कर बड़ी उपलब्धि हासिल की।अन्विसा वर्तमान में कक्षा 12 की छात्रा हैं और उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से विद्यालय, गांव एवं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आई प्रतिभागियों के बीच अन्विसा ने उत्कृष्ट ताकत, तकनीक और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।विद्यालय व गांव में जश्न का माहौल अन्विसा की जीत की सूचना मिलते ही बलवन्ती देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.