बहराइच, नवम्बर 28 -- नानपारा। श्री शंकर इंटर कॉलेज नानपारा के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व एनसीसी कैडेटों ने यातायात सुरक्षा के मद्देनजर जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। संविधान चौक पर छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। रैली में शामिल लोग नो हेल्मेट नो पेट्रोल के नारे लगा। प्रधानाचार्य ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक ममता यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.