लातेहार, मई 19 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर सरकार एवं प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद महुआडांड़ प्रखंड में "नो हेलमेट, नो पेट्रोल" नियम का पालन केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। प्रखंड के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चालकों को खुलेआम पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।

दुर्घटना का मामला गौरतलब है कि सोमवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र के रेंगाई पंचायत अंतर्गत ग्राम केनाटोली में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे के बाद एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

सरकारी नियम सरकार द्वारा दोपहिया वाहन चालकों की सु...