लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- लखीमपुर। सिगरेट, तंबाकू से दूर रखने को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान के साथ शपथ भी दिलाई गयी। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नो स्मोकिंग डे पर सीएमओ कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि लोगों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। धूम्रपान और तंबाकू सेवन के कारण हर वर्ष लगभग 13 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। इसके साथ ही सेकेंड हैंड स्मोक यानी दूसरों के धूम्रपान के धुएं से भी लगभग 10 लाख लोगों की मृत्यु होती है। एक सिगरेट पीने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.