बहराइच, मार्च 11 -- तेजवापुर। डॉ.सर्वेश कुमार शुक्ला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूटशंस सबलापुर में बुधवार को नो स्मोकिंग डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता और पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से धूम्रपान के दुष्परिणामों के बारे में बताया। नर्सिंग प्राचार्या डॉ. रोजा रानी ने छात्र-छात्राओं को धूम्रपान से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर फूलचंद्र डावरिया, संगीता पाल, सुषमा गिरी, सौम्या सिंह, प्रतीज्ञा पाठक, उदय प्रताप वर्मा, चंदन शर्मा, संगीता दूबे, एकता सिंह, मोनिका, अर्पिता धर्मेंद्र तिवारी समेत अन्य फैकल्टी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...