नो व्हीकल डे के तहत साइकिल से कार्यालय पहुंचे एसडीओ
पूर्णिया, मई 22 -- धमदाहा, एक संवाददाता। 'नो व्हीकल डे' अभियान के तहत शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा साइकिल चलाकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे। ईंधन की खपत कम करने एवं लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीओ ने अपने सरकारी आवास से कार्यालय तक का सफर साइकिल से तय किया। कार्यालय पहुंचने के दौरान उनके साथ एडीएसओ रविंद्र राय भी साइकिल से चल रहे थे। वहीं कार्यालय कार्य समाप्त होने के बाद एसडीओ अपने अंगरक्षकों के साथ पैदल ही आवास लौट गए। रास्ते में लोगों से बातचीत करते हुए एसडीओ ने अनावश्यक रूप से मोटर वाहनों का उपयोग नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन का सीमित उपयोग समय की आवश्यकता है और इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ईंधन की भी बचत होगी। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि साइकिल से कार्यालय आना एवं पैदल आवास लौटने का मुख्य उद्देश्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.