इटावा औरैया, मार्च 25 -- पक्की सराय बाजार को नो व्हीकल जोन बनाए जाने के फैसले के बाद उठे विवाद के बीच अब प्रशासन ने आंशिक राहत देते हुए दोपहिया वाहनों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। साथ ही बाजार में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए अवैध फड़ और स्टॉल हटाने का प्रस्ताव भी सामने आया है। बैठक में एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना। व्यापारियों ने कहा कि पक्की सराय शहर का प्रमुख और ऐतिहासिक बाजार है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए आते हैं। 23 मार्च से लागू पूर्ण प्रतिबंध के चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही लगभग ठप हो गई, जिससे व्यापार पर गहरा असर ...