नो व्हीकल जोन अभियान को सफल बनाने की अपील
बागेश्वर, मई 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे नो व्हीकल जोन अभियान को लेकर उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी ने पत्रकार वार्ता कर आम जनता से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल यातायात नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक जनभागीदारी अभियान है। उपजिलाधिकारी ने नागरिकों से इस अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शनिवार को शहर में सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक नो व्हीकल जोन लागू रहेगा। इस दौरान आम जनता से बाईपास मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है, ताकि शहर के भीतर यातायात का दबाव कम किया जा सके। प्रशासन की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख स्थानों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रत्ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.