झांसी, दिसम्बर 2 -- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर बैटरी कार पर लगेज ढोने के विरोध में 24 घंटे से चल रही कुलियों की हड़ताल जन प्रतिनिधियों के समर्थन मिलने से उनकी मांग पूरी होने के बाद समाप्त हो गई। रेलवे ने कुलियों की मांग पर बैटरी कार पर "नो लगेज" का स्टीकर चिपका दिए जाने के बाद कुली अपनी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए। गौरतलब है कि रविवार को वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी स्टेशन पर कुली यूनियन के अध्यक्ष गोलू ठाकुर के नेतृत्व में कुली काम बंद कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए थे। उनकी मांग थी कि स्टेशन पर चलने वाली बैटरी कार दिव्यांग और बुजुर्गों को लाने ले जाने के लिए चलाई जाए लेकिन इसके विपरीत बैटरी कार से लगेज भी ढोया जा रहा है। जिससे कुलियों का रोजगार छीन जाने से उनके सामने आर्थिक संकट आ रहा है। इस मामले में कुलियों के समर्थन में पूर्व क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.