हमीरपुर, जनवरी 29 -- सरीला। तहसील में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की गुरुवार को सुनवाई की गई। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने अपने कक्ष में सुबह नौ बजे से दिन के 12 बजे तक मतदाताओं की सुनवाई की। इस दौरान ग्राम राजामऊ, धौहल बुजुर्ग, मनकहरी और ममना के कुल 74 मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची एवं अन्य साक्ष्यों के साथ उपस्थित हुए, जिनकी विधिवत सुनवाई की गई। तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने बताया कि तहसील सरीला में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत नो मैपिंग श्रेणी में चिह्नित 10,878 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यह नोटिस 10 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बूथ संख्या ...