प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज। एसआईआर अभियान के तहत जिले के 10.62 लाख नो मैपिंग वाले वोटरों में 838407 वोटरों का सूची में वापस आना लगभग तय हो गया है। इन मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा ने बताया कि कुल नो मैपिंग वोटरों का यह 78.91 फीसदी है। जबकि कुल 878842 वोटरों को नोटिस जारी किया गया है। अभी 27 मार्च तक सुनवाई होनी है। ऐसे में शेष वोटरों की सुनवाई भी पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वक्त सुनवाई करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...