मऊ, जनवरी 29 -- मऊ। नो मैपिंग वाले मतदाताओं को अपने पहचान एवं पते का प्रमाण देने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। एईआरओ और सहायक एईआरओ के निर्देश पर बीएलओ नो मैपिंग वाले मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे हैं। उनको नोटिस दे रहे हैं। नोटिस में यह जानकारी दी जा रही है कि किस तिथि को उनको एईआरओ के सामने साक्ष्य प्रस्तुत करना है। नोटिस का जवाब देने के बाद एईआरओ दस्तावेजों का सत्यापन कराएंगे। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि नो मैपिंग वाले मतदाताओं का नाम सूची में शामिल किया जाएगा या फिर उनका नाम सूची से कटेगा। जिले में घोसी, मधुबन, सदर और मुहम्मदाबाद गोहना कुल चार विधानसभा क्षेत्र है। इन विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2025 को मत्तवत्ता सूची में 1713350 मतदाता थे। एसआईआर के अनंतिम प्रकाशन के बाद मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.