कोडरमा, सितम्बर 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत पूर्व की निर्वाचक नामावली से मैपिंग नहीं हो पाने वाले मतदाताओं की सुनवाई गुरुवार को नगर परिषद झुमरी तिलैया कार्यालय में की गई। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। मतदान केंद्र संख्या 107, 108 और 109 से संबंधित नो-मैपिंग मतदाता सुनवाई में शामिल हुए। नोटिस प्राप्त सभी संबंधित मतदाता आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सुनवाई की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि पात्र मतदाताओं के दस्तावेजों की नियमानुसार जांच कर मैपिंग की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अतिरिक्त यह भी पढ़ें- एसआईआर : एसडीओ ने दावों व आपत्तियों की सुनवाई ...