प्रयागराज, फरवरी 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। 10 लाख 62 हजार 323 मतदाताओं के नो मैपिंग श्रेणी में आने के बाद परेशान अफसरों को अब थोड़ी राहत है। नो मैपिंग वाले 70 फीसदी मतदाताओं को यानी सात लाख 42 हजार 853 लोगों को निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी कर दिया गया है। जबकि 60 फीसदी यानी छह लाख 35 हजार 913 लोगों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जिनका अब अंतिम सूची में नाम आना लगभग तय है। हालांकि अभी नोटिस दिए जाने और सुनवाई में वक्त है। ऐसे में यह संख्या और अधिक बढ़ सकती है। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिले में वोटरों का मिलान कराया गया। छह जनवरी को जब आलेख्य प्रकाशित हुआ तो बड़ी संख्या में अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) श्रेणी में मतदाताओं के आने से वोटर लिस्ट में मतदाता काफी घट गए थे। इसके बाद पहले दिन 2...