बगहा, मार्च 5 -- बगहा । भारत नेपाल सीमा से सटे नो मैंस लैंड व भारत सीमा के 15 किलोमीटर के अंदर व्याप्त अतिक्रमण पर को खाली कराने के लिए एसएसबी की ओर से 173 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया है। जिन्हें अतिक्रमित भूमि से खाली कराने के लिए एसएसबी की ओर से जिला प्रशासन व एसडीएम को पत्राचार किया गया था। जिसके आलोक में अंचल बगहा दो के द्वारा नो मैंस लैंड व भारत नेपाल सीमा के अंदर 15 किलोमीटर की भूमि की पैमाईश भी कराई गई। लेकिन अब अंचल प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर अपने हाथ खड़े कर लिया हैं। इसको लेकर अंचल बगहा दो के सीओ मोहम्मद वसीम अकरम ने एसडीएम को पत्र लिखा है। जिसमें उनका कहना है कि एसएसबी के द्वारा 173 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित किया गया है। लेकिन इसकी सूची अभी तक अंचल को उपलब्ध नहीं कराई गई है। इसके अलावा भारत नेपाल सीमा के 15 किलोमीटर के ...