सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- सोनबरसा। भारत-नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 325 के करीब नो मेंस लैंड क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात शव मिलने से सीमा पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई। शव दिखने की सूचना एसएसबी ने सोनबरसा पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच नेपाल पुलिस की टीम भी वहां पहुंच गई। जांच के दौरान शव नेपाल क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान के लिए उसके पास मौजूद सामान की जांच की गई। पॉकेट से मिले बैंक के पर्ची आदि के आधार पर उसके नेपाल के बबूरबन गांव का रहने वाला होने की जानकारी मिली है। हालांकि, समाचार प्रेषण तक मृतक के नाम का खुलासा नहीं हो पाया था। नेपाल पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच...