नई दिल्ली, जून 19 -- 21 जून को फादर्स डे है। अब इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप पापा को इंप्रेस करना चाहती हैं तो बिना आटा, सूजी या मैदा के ये मजेदार सा केक बनाकर तैयार कर सकती हैं। काफी सारे पैरेंट्स जो अंडा नहीं खाते वो केक खाने से परहेज करते हैं। वहीं केक बनाने के लिए इस्तेमाल बटर और हैवी क्रीम भी आपके पापा की हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में वो मार्केट के क्रीम वाले केक की बजाय आप चावल से बना ये टेस्टी केक ट्राई करें। फूड्स एंड फ्लेवर इंस्टाग्राम पेज पर इस स्पेशल केक की रेसिपी को शेयर किया है। जिसे इस फादर्स डे आप भी बनाकर जरूर देखें।चावल का केक बनाने की सामग्री एक कप चावल एक चौथाई कप नारियल (सूखा या फ्रेश घिसा हुआ) एक चौथाई कप चीनी 6 बड़े चम्मच दही दो से तीन चम्मच दूध चुटकीभर फूड कलर आधा चम्मच बेकिंग सोडा आधा चम्म...