नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई
उरई, मई 9 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा जोल्हूपुर मोड़, आटा टोल प्लाजा, गोबिन्दम, मेडिकल तिराहा पर नो पार्किंग में खड़े 14 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी।इससे शहर में हड़कंप मचा रहा।शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज की गई कार्रवाई के दौरान कुल 14 वाहनों को ''नो-पार्किंग'' जोन में खड़ा पाया गया। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन सुरेश कुमार ने बताया कि सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.