मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- मुजफ्फरनगर। मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने नो पार्किंग में खडे 20 वाहनों का चालान किया है। इन वाहनों पर करीब 3.93 लाख रुपए का जर्माना निर्धारित किया गया है। इसके अलावा छह वाहनों को कार्रवाई कर सीज किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्रा ने विभागीय टीम के साथ कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को सीज किया गया है। इन वाहनों को माखियली चौकी व खतौली मंडी में निरुद्ध किया गया है। इनमें चार वाहन माल और दो वाहन खनन के निरुद्ध किए गए है। इसके अलावा टीम ने वहलना औद्योगिक क्षेत्र मेरठ रोड पर सड़क के किनारे खड़े वाहनों का नो पार्किंग में चालान किया है। इस दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 वाहनों को चालान किया है। इन वाहनों पर करीब 3.93 लाख रुपए का जुर्माना निर्धारित किया गया है। एआरटीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.