अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को टीमों ने अलग-अलग स्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे ने नो पार्किंग में खड़े 20 वाहनों के चालान काट दिए। चालकों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तय पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...